Thursday, February 24, 2011

देश से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार: प्रधानमंत्री


नई दिल्ली : महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण विफल साबित हो रही केंद्रीय सरकार ने अब सकारात्मक सोच के साथ अपना पक्ष पेश किया है। महंगाई समेत कामनवेल्थ, 2जी और एस-बैंड जैसे घोटालों के कारण पूरे देश में केंद्रीय सरकार की किरकिरी हुई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज संसद में अपने अभिभाषण में भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध करने के साफ संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है और युद्धस्तर पर भ्रष्टाचार से निपटा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी स्वीकार किया कि पिछले 18 महीनों में महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है। हालांकि सरकार के बचाव में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महंगाई दुनियाभर में बढ़ी है और भारत इससे प्रभावित अकेला देश नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई है जिससे रोजगार पर फर्क न पड़े। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक महंगाई की दर सात फीसदी से भी कम हो जाएगी। देश में अनाज के भंडार की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास अनाज का पर्याप्त भंडारण है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार खाद्य सुरक्षा बिल ला रही है।

टेलीकॉम और कॉमनवेल्थ खेलों में हुए भ्रष्टाचार पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ टेलीकॉम और कॉमनवेल्थ में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं लेकिन मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार इस गंदगी को धोने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यदी कोई घोटाला हुआ है तो हम घोटालेबाजों को देश के कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा देंगे।

टेलीकॉम क्षेत्र में हुई वृद्धी की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमे इस बात को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए की देश में टेलीकॉम सेवाओं ने उल्लेखनीय तरक्की की है। हमारी सरकार सभी एजेंसियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि टेलीकॉम घोटाले में लिप्त कोई भी बच न पाए।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York