Sunday, February 20, 2011

राहत अली व उनके मैनेजर पर 15-15 लाख का जुर्माना


नई दिल्ली : विदेशी मुद्रा मामले में फंस चुके पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके सहयोगी माहरूफ को थोडी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अब इन दोनों की रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। कस्टम्स कमिश्नर ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके सहयोगी माहरूफ पर करीब 30 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रक़म जमा करने के बाद उनकी रिहाई हो सकती है। लेकिन इवेंट मैनेजर चित्रेश श्रीवास्तव और मुंबई के दो विदेशी मुद्रा डीलरों के खिलाफ जांच जारी रहेगी। बरामद हुई विदेशी मुद्रा जब्त ही रहेगी।

ग़ौरतलब है कि 13 फरवरी को डायक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने राहत फतेह अली खान को विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया था। राहत को भारत से दुबई के लिये रवाना होने से पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। राहत के मैनेजर माहरूफ और ईवेंट मैनेजर चित्रेश श्रीवास्तव को भी हिरासत में लिया गया था। राहत फतेह अली खान अपने 20 सहयोगियों के साथ दुबई जा रहे थे। उनके कब्जे से डीआरआई ने 1,24,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 60 लाख रुपए) बरामद किए थे।

जानकारी के अनुसार राहत अली खान पर 15 लाख और उनके सहयोगी माहरुफ पर भी 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।शनिवार को दोनों पर फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे। इस बीच अधिकारियों ने राहत की वीज़ा की अवधि 10 दिन और बढ़ा दी है।डीआरआई ने शनिवार को भी राहत से पूछताछ कर अपनी जांच पूरी कर ली और उन्हें आरोपी करार देते हुए मामले को कस्टम कमिश्नर (एयरपोर्ट) के पास भेज दिया है।

राहत की गिरफ्तारी के बाद राहत के इवेंट मैनेजर चित्रेश की मुंबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘आईलाइन टेलीफिल्म एंड इवेंट’ पर भी छापा मारा था और 51 लाख रुपए जब्त किए थे। भारतीय नियमों के अनुसार कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक व्यक्ति दस हजार यूएस डालर से अधिक विदेशी मुद्रा विदेश नहीं ले जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York