झारखंड के सरायकेला-खरसावां में नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात करीब आठ बजे अपने ही 6 साथी जवानों की हत्या कर डाली। बाद में आरोपी जवान को भी मार दिया गया। मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। सूत्रों के मुताबिक जवानों को कैंप में शराब न पीने की हिदायत दी गई है। ऐसे में औचक निरीक्षण के दौरान जवान ने अपनी गलती को छुपाने के लिए अचानक सामने खड़े जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। राज्य के पुलिस महानिदेशक नियाज अहमद ने बताया कि सीआरपीएफ शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने आरोपी जवान को भी गोली मार दी जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस घटना में सात जवानों की मौत हो गई। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है. कैंप छावनी में तब्दील हो चुका है. पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। |
No comments:
Post a Comment