Showing posts with label Stampede. Show all posts
Showing posts with label Stampede. Show all posts

Sunday, October 17, 2010

दुर्गा पूजा के दौरान भगदड़, 10 की मौत


पटना : बिहार में बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में बीती रात पूजा और पशु बलि के दौरान मची भगदड़ में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक तिलडीहा गांव में प्राचीन और प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। पूजा के दौरान मां को पशु बलि देने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गये। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक जब यहां भगदड़ मची तब कम से कम 45 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। घायलों को तारापुर और बांका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भगदड़ की वजह का अभी पता नहीं चला है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York