Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts

Sunday, March 6, 2011

वरुण की शादी में नहीं पहुंचा गांधी परिवार


वाराणसी: वरुण और यामिनी की शादी संपन्न हो चुकी है। लेकिन सोनियागांधी के परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी का हिस्सा नहीं बना। राहुल गांधी के पैर में चोट होने की वजह से वह पहले से ही नहीं आने वाले थे लेकिन कहा जा रहा था प्रियंका गांधी विवाह समारोह में जरूर शामिल होंगी।

मेनका गांधी ने कई महीने पहले वरुण की शादी का ऐलान किया था तभी उन्होंने बताया था कि शादी में सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं वरुण गांधी अपनी ताई सोनिया गांधी को शादी में आने का न्योता देने के लिए खुद जनपथ गए थे। उस मुलाकात में राहुल और प्रियंका के आने की संभावना बताई गई थी पर शादी में कोई नहीं आया।

माना जा रहा था कि वरुण की यह शादी गांधी परिवार को एक बार फिर करीब लायेगी, क्योंकि वरुण ने कभी भी व्यक्तिगत तौर पर सोनिया गांधी के परिवार पर निशाना नहीं साधा है
। 1997 में वरुण प्रियंका गांधी की शादी में भी शामिल हुए थे। गौरतलब है कि अपनी शादी का निमंत्रण देने वरुण खुद सोनिया गांधी के घर गए थे, इसलिए सोनिया के परिवार से उम्मीद की जा रही थी कि उनके परिवार से कोई न कोइ इस शादी का हिस्सा जरूर बनेगा।

Thursday, February 17, 2011

वरूण ने सोनिया को दिया शादी का न्योता



नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गाँधी राजनीतिक मतभेदों को एक किनारे करते हुए बुधवार को अपनी ताई और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपनी शादी का न्यौता देने पहुंचे। जहां सोनिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही सोनिया ने वरूण को खाना खिलाकर वापस भेजा और कहा कि वो जरूर उनकी शादी में आयेंगी।


गौरतलब है कि पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी की शादी बंगाली बाला यामिनी रॉय से हो रही है जो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। साथ ही कई महीने पहले वरुण की मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इस रिश्ते का ऐलान किया था। तभी उन्होंने यह भी बताया था कि शादी में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के प्रथम परिवार के सभी सदस्यों को आमंत्रण दिया जाएगा।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York