Showing posts with label Medal. Show all posts
Showing posts with label Medal. Show all posts

Monday, September 6, 2010

शिक्षक दिवस पर 312 शिक्षक सम्मानित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने रविवार को शिक्षक दिवस पर देशभर के 312 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिनमें राजधानी दिल्ली सहित 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 25 हजार रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किये गये।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आज के वैश्विक युग में यह जरूरी हो गया है कि हमारे बच्चे आदर तथा सहनशीलता के मानवीय मूल्यों को समझें, क्योंकि यह शांतिप्रिय देश भारत और पूरे विश्व के लिए ज़रुरी है। इसलिए शिक्षक इन मूल्यों पर जोर देना चाहिये जो हमारे देश की प्राचीन विरासत का हिस्सा हैं, साथ ही विद्यार्थियों को मानवीय कल्याण तथा देश की प्रगति के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने राज्य सरकारों से कहा कि वे शिक्षकों की नियुक्ति एवं तबादले की प्रणाली को पारदर्शी बनाएं। समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York