Showing posts with label 19-01-2011. Show all posts
Showing posts with label 19-01-2011. Show all posts

Wednesday, January 19, 2011

केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन नये चेहरे शामिल

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल किया है। तीन मंत्रियों को प्रमोशन दिया है, जबकि तीन नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किये गये हैं। नये शामिल तीनों मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है।

प्रमोशन पाने वालों में एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल शामिल हैं, जिन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हटाकर कैबिनेट मंत्री के रूप में भारी उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि श्रीप्रकाश जायसवाल को कोयला विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसके अतिरिक्त सलमान खुर्शीद को जल संसाधन मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

मंत्रिमंडल में नये शामिल बेनी प्रसाद वर्मा को इस्पात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा मिला है। जबकि अजय माकन को खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। कांग्रेस के युवा नेता अश्विनी कुमार को भी स्वतंत्र प्रभार के साथ योजना, संसदीय कार्य, विज्ञान और तकनीकी राज्यमंत्री बनाया गया है। जबकि केसी वेणुगोपाल अब ऊर्जा राज्यमंत्री होंगे।अब तक प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री रहे वायलार रवि को प्रफुल्ल पटेल की जगह नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीपी जोशी को ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्रालय से हटाकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

कुमारी शैलजा से पर्यटन मंत्रालय वापस ले लिया गया है और अब वह संस्कृति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देखेंगी और आवासीय व शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री बनी रहेंगी।केवी थॉमस को उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। दिनशा पटेल को खनन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। ई अहमद को रेलवे से विदेश मंत्रालय में भेजा गया है, जबकि हरीश रावत को श्रम मंत्रालय से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में बुधवार शाम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित मनमोहन मंत्रिपरिषद के कई सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York