Showing posts with label 18-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 18-07-2010. Show all posts

Sunday, July 18, 2010

कनॉट प्लेस के बालुजा शोरूम में लगी आग


दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में आज सुबह तकरीबन 12 बजे अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह आग जूते के एक शोरूम में लगी है और फिलहाल बालुजा शोरूम में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शोरूम में लगी आग की वजह से आसपास के अन्य दुकानदारों में दहशत बनी हुई है।

भारी मात्रा में नकली सौन्दर्य सामग्री ज़्ब्त


न्यूज़लाइन अभी अभी

जयपुर: पुलिस ने जयपुर के कई गोदामों में आज छापा मारा जिसके तहत लाखों की मात्रा में नकली सौन्दर्य सामग्री ज़्ब्त की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सौन्दर्य सामग्री दिल्ली से लाई गयी थी।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York