Showing posts with label 02-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 02-10-2010. Show all posts

Saturday, October 2, 2010

अंतरिक्ष में बनेगा होटल


रूस की दिग्गज कंपनी ‘आर्बिटल टेक्नालाजी’ ने साल 2015-2016 तक अंतरिक्ष में एक होटल बनाने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि यह होटल काफी खूबसूरत और आरामदायक होगा। साथ ही इस होटल में जाने वाले पर्यटक एक बड़ी खिड़की से पृथ्वी का नज़ारा भी आसानी से देख सकेंगे। इस होटल की पहली यात्रा करने वालों में व्यवसाय और अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हो सकते है। कंपनी के सीईओ सर्गेई कोस्तेंको के मुताबिक इस परियोजना पर 10 करोड़ की लागत आएगी। अंतरिक्ष में एक होटल बनाने के इस दावे से ऐसा लगता है कि अब वो दिन दूर नहीं जब लोग छुट्टी मनाने अंतरिक्ष की सैर पर निकल पड़ेंगे।

दो ट्रेनों की जबरदस्त भिड़न्त, 34 मरे, कई घायल


इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के मध्य जावा में क्षेत्र में आज सुबह हुई दो ट्रेनों की जबरदस्त भिड़न्त में 34 लोगों की मौत हो गयी और अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर है घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी रिंदांग कृष्णोपुत्रो का कहना है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई लोग डिब्बों में फंसे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण एक ट्रेन का प्लेटफार्म पर खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारना है। फिलहाल अधिकारियों की एक टीम हादसे की जगह पर भेजी गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York